कानपुर में चट्टा संचालकों ने महापौर पर किया पथराव, भाजपा नेता सहित चार घायल।  

कानपुर में चट्टा संचालकों ने महापौर पर किया पथराव, भाजपा नेता सहित चार घायल।
 


कानपुर।कानपुर में निराला नगर रेलवे ग्राउंड के जंगल में मवेशियों को बांधे जाने की शिकायत पर शुक्रवार को प्रवर्तन दल के साथ पहुंची महापौर प्रमिला पांडेय पर चट्टा संचालकों ने पथराव कर दिया। महापौर को बचाने के दौरान भाजपा नेता सहित चार लोग घायल हो गए। करीब पौन घंटे बाद पुलिस फोर्स पहुंची तो लोग भाग निकले। कैटल कैचिंग दस्ते ने मौके से 17 मवेशी पकड़े और साथ ले गई।रेलवे ग्राउंड में बांधे गए मवेशी खोलने के दौरान बवाल महापौर प्रमिला पांडेय शुक्रवार को वह जूही की पार्षद अल्पना जायसवाल के क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंची थीं। जहां एक पीड़ित ने इलाके में चट्टा संचालकों की धमाचौकड़ी की शिकायत की। उसने बताया कि संचालक दिनभर अपने मवेशियों को रेलवेग्राउंड के जंगल में बांधते हैं और रात में अपने-अपने घरों में ले आते हैं। गंदगी की वजह से नालियां भी चोक होती हैं। उसकी शिकायत पर महापौर प्रवर्तन दल और पार्षद गिरीशचंद्रा, प्रमोद जायसवाल, पार्षद पति संदीप जायसवाल व भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ रेलवेग्राउंड पहुंची तो इसकी भनक चट्टा संचालकों को भी लग गई।
सचांलकों ने चारो तरफ से घेर कर उनपर पथराव कर दिया। इस दौरान तीन-चार लोग महापौर की तरफ आगे बढ़े। उन्हें लोगों के बीच घिरा देख भाजपा के निराला नगर मंडल के उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह आगे आ गए और महापौर को पीछे कर संचालकों को से भिड़ गया। इस दौरान लोगों ने उसे पीट दिया और पत्थर लगने वह घायल हो गए। वहीं पथराव में तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। लोगों ने बताया कि करीब पौन घंटे बाद गोविंदनगर थाने की फोर्स पहुंची, जिसे देख हमलावर चट्टा संचालक कॉलोनी से होते हुए भाग निकले। 
जंगल से मिले मवेशी नगर निगम के हुए महापौर ने बताया कि कैटल कैचिंग दस्ते ने 17 मवेशियों को पकड़ा। ये मवेशी किसी के चट्टे या घर से नहीं बल्कि जंगल से पकड़े गए हैं। इसलिए ये मवेशी नगर निगम के हो गए हैं। अब ये किसी को लौटाए नहीं जाएंगे।


टिप्पणियाँ