पुवाल रखने पर महिला को लात घूंसो से मारा पीटा

 पुवाल रखने पर महिला को लात घूंसो से मारा पीटा



फतेहपुर।थरियांव थाना क्षेत्र के गांव प्रयागदासपुर मजरे घूरी बुजुर्ग में जगरुप लोधी की पत्नी श्यामसुंदरी अपने घर सहन पर पुवाल एकत्र कर रख रही थी।तभी पारिवारिक राजन लोधी पुत्र ज्ञान सिंह व जीत सिंह पुत्र रामेश्वर ने बीती शाम 7 बजे पुवाल रखने पर मना किया। महिला श्यामसुंदरी ने नही मानी इस वजह से दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। बाद में महिला को उक्त लोगों ने लात घूंसो से मारा पीटा जिससे महिला को अंदरुनी चोटें आई हैं। महिला ने थाने में लिखित तहरीर दिया है। थानेदार उपेन्द्र नाथ राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

टिप्पणियाँ