जनपद में बड़े धूम-धाम, हर्षोल्लास एवं साहार्दपूर्ण रूप से मनाया गया 72 वा गणतंत्र दिवस
फतेहपुर।राष्ट्रीय पावन पर्व गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने अपने कैम/कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई वि-"हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न,समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतान्त्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिको को सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिये दृढ़ संकल्प लेते है।
उन्होंने गार्ड आफ आनर ली। गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी अम्बेडकर पार्क में भारत रत्न बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा बुद्ध जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित की। उन्होने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री विश्वनाथ खन्ना की भूरि-भूरि प्रसंशा की और आये हुए आगन्तुको को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि हम आज राष्ट्रीय पावन पर्व पर एकत्र हुए है, भारतीय नागरिक होने पर हम सब संकल्प ले कि देश की कल्पना वपरिकल्पना में अपनी अहम भूमिका निभाए। सभी लोगो को राष्ट्रीय पर्वगणतंत्र दिवस)के प्रति अपने पूरे परिवार बच्चों को जागरूक किया जाय। उन्होने कहा कि जिन पटलों में आप कोई भी व्यक्ति दूर-दराज से आता है तो सम्मानपूर्वक उसका कार्य करें। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना को अंगवस्त्र व फल, मीठा देकर सम्मानित किया गया।अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व लालता प्रसाद शाक्य ने कहा कि 26 जनवरी 1950 में हमारा
संविधान लागू हुआ है । संविधान में समाजवाद, पंथनिरपेक्ष, नागरिको को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय,
विचार, अभिव्यक्तिी धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सभी को समान प्राप्त है।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती विनीता सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर करके आजादी दी है उन्हें शत्-शत् नमन करती हूँ। उन्होने कहा कि भारतवर्ष के सभी नागरिको का कर्तव्य है कि देश के विकास के लिये सहयोग दे जिससे देश-प्रदेश का विकास हो। हमें नैतिक मूल्यों को समावेश करके, बिना भेद-भाव के साथ कार्य करना होगा तभी गणतंत्र दिवस का सपना साकार होगा और हम भारत के सच्चे नागरिक होंगे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास केन्द्र स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक आर्पित कर श्रद्धाजलि दी और द्वितीय विश्वयुद्ध के पेंशनर व विधवाओं कुल 14 को रू0 2000 का चेक च वीर नारियों का परिचलय लेते हुए अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। माह अक्टूबर 2020 में विद्युत कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर देने की स्थित में प्रशासन के निर्देश पर पूर्व सैनिको द्वारा 132 केवी विद्युत सप्लाई का कार्य सम्भाला गया जिन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होने जिला कारागार में महिला बन्दियों एवं उनके बच्चों को टाफी, बिस्कुट, कुरकुरा एवं महिलाओं को सेब, केला, लड्डू वितरित किये। पुरूष बन्दी अस्पताल में मरीजो को फल वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने विकास खण्ड तेलियानी को ग्राम-जमालपुर मवईया, स्थित वृद्धाश्रम में 15 वृद्ध महिला एवं 40 वृद्ध पुरुष को कम्बल व फल वितरित किया। उन्होंने कैम्प कार्यालय में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 30 छात्राओं को खिचड़ी भोज कराया।