छत से गिरकर किशोरी घायल

 छत से गिरकर किशोरी घायल


फतेहपुर। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरेठर बुजुर्ग में बुधवार की देर शाम छत से गिरकर लगभग 15 वर्षीय एक किशोरी घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बरेठर बुजुर्ग गांव निवासी बलवीर कुशवाहा की पुत्री निकिता घर की छत पर काम कर रही थी। तभी अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। उधर परिजन उसे तत्काल सरकारी एंबुलंेस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 
टिप्पणियाँ