केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी, इन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं--- डॉ मसूद अहमद ----- किसान पंचायत के बाद शुरू हुई किसान न्याय यात्रा ----- राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को किया रवाना गिरिराज शुक्ला बिंदकी फतेहपुर।केंद्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकारें किसानों मजदूरों गरीबों तथा छोटे व्यापारियों की विरोधी है इनको सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। 2022 के उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह से सफाया होगा यह बात देवमई ब्लॉक क्षेत्र के डारी खुर्द गांव में राष्ट्रीय लोक दल द्वारा आयोजित किसान पंचायत को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल चौधरी चरण सिंह तथा जयंत चौधरी के नीतियों में चलने वाली पार्टी है किसानों की पार्टी है गरीबों की पार्टी है मजदूरों की पार्टी है तथा छोटे व्यापारियों की पार्टी है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जबरन तीन कृषि कानून लाना चाहती है लेकिन पूरे देश का किसान इसका विरोध कर रहा है हर हाल में केंद्र सरकार को यह कानून वापस लेना होगा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने जनता को धोखा देकर भ्रमित करके तथा झूठ बोलकर सत्ता में बैठने का काम किया है इस किसान न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को गरीबों को मजदूरों को तथा छोटे व्यापारियों को जगाने का काम करना है उन्हें हानि लाभ बताना है उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का पूरी तरह से सफाया होगा पूरी तरह से जनता ऊब चुकी है महंगाई चरम सीमा पर है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कोई विकास के कार्य नहीं हो रहे इतना ही नहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद ने कहा कि हमेशा झूठ बोलने वाले इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया होगा उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर नरेंद्र मोदी सत्ता में पहुंचे हैं लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है अब यह दोबारा सत्ता में आने वाले नहीं है उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल की किसान ने यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया किसान पंचायत के पहले छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव चौधरी भूपाल सिंह पार्टी के जिला संयोजक डॉ वीके सिंह तथा कार्यक्रम के आयोजक चंद्रपाल सिंह वर्मा एडवोकेट ने भी किसान पंचायत को संबोधित किया।

 केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी इन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं डॉ मसूद अहमद

 किसान पंचायत के बाद शुरू हुई किसान न्याय यात्रा

 राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को किया रवाना


गिरिराज शुक्ला



बिंदकी फतेहपुर।केंद्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकारें किसानों मजदूरों गरीबों तथा छोटे व्यापारियों की विरोधी है इनको सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। 2022 के उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह से सफाया होगा यह बात देवमई ब्लॉक क्षेत्र के डारी खुर्द गांव में राष्ट्रीय लोक दल द्वारा आयोजित किसान पंचायत को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल चौधरी चरण सिंह तथा जयंत चौधरी के नीतियों में चलने वाली पार्टी है किसानों की पार्टी है गरीबों की पार्टी है मजदूरों की पार्टी है तथा छोटे व्यापारियों की पार्टी है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जबरन तीन कृषि कानून लाना चाहती है लेकिन पूरे देश का किसान इसका विरोध कर रहा है हर हाल में केंद्र सरकार को यह कानून वापस लेना होगा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने जनता को धोखा देकर भ्रमित करके तथा झूठ बोलकर सत्ता में बैठने का काम किया है इस किसान न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को गरीबों को मजदूरों को तथा छोटे व्यापारियों को जगाने का काम करना है उन्हें हानि लाभ बताना है उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का पूरी तरह से सफाया होगा पूरी तरह से जनता ऊब चुकी है महंगाई चरम सीमा पर है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कोई विकास के कार्य नहीं हो रहे इतना ही नहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद ने कहा कि हमेशा झूठ बोलने वाले इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया होगा उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर नरेंद्र मोदी सत्ता में पहुंचे हैं लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है अब यह दोबारा सत्ता में आने वाले नहीं है उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल की किसान ने यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया किसान पंचायत के पहले छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव चौधरी भूपाल सिंह पार्टी के जिला संयोजक डॉ वीके सिंह तथा कार्यक्रम के आयोजक चंद्रपाल सिंह वर्मा एडवोकेट ने भी किसान पंचायत को संबोधित किया।

टिप्पणियाँ