दशहरा महोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे पुतले
13 अक्टूबर से शुरू होगा पांच दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव: अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ बाबा
गिरिराज शुक्ला
बिंदकी फतेहपुर।कस्बे में होने वाले ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है दशहरा महोत्सव गणेश पूजन तथा कृष्ण जन्मोत्सव के साथ 13 अक्टूबर से प्रारंभ होगा और फूलों की होली एवं कंस वध के साथ 17 अक्टूबर को समाप्त होगा।
नगर के रामलीला मैदान में प्रति वर्ष की भांति होने वाले दशहरा महोत्सव को लेकर जोर शोर से तैयारियां शुरू है बताते चलें कि 13 अक्टूबर शाम 7:00 बजे गणेश पूजन तथा कृष्ण जन्मोत्सव के साथ दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा वही 14 अक्टूबर को शंकर लीला पूतना वध तथा नंद उत्सव का कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से देर रात तक चलेगा रामलीला मैदान में 15 अक्टूबर को विशाल मेला लगेगा रामलीला मैदान में ही बने लंका मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम तथा अहंकारी रावण के बीच घंटों युद्ध चलेगा आखिर अहंकारी रावण मारा जाएगा और असत्य पर सत्य की जीत होगी दशहरा महोत्सव को लेकर श्री रामलीला कमेटी बिंदकी के अध्यक्ष सुनील गुप्ता उर्फ बाबा महामंत्री दिनेश मिश्रा उपाध्यक्ष संदीप बिश्नोई गोविंद बाबू टाटा संजय कुमार दीनानाथ गुप्ता कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम ओमर मंत्री दिनेश लोहिया तथा वीरेंद्र दुबे लगातार कार्यक्रम को भव्य रूप देने में लगे हैं वहीं संरक्षक मंडल के अरविंद कुमार गुप्ता पप्पू अनिल गुप्ता चार्ली अशोक गुप्ता कोल डिपो नरेंद्र गुप्ता राइस मिल गोपाल जी गुप्ता रामलीला कमेटी पूर्व अध्यक्ष के अलावा रामकुमार साहू रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता लगातार दशहरा महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए दिशा निर्देश प्रदान कर रहे हैं वही मेले की व्यवस्था में श्री रामलीला कमेटी बिंदकी के सदस्य रामजी गुप्ता धर्मेंद्र यादव रामकुमार ठेकेदार जय नारायण गुप्ता मनोज शुक्ला डॉ एस के मिश्रा सुनीता गुप्ता चंदू गुप्ता सहित तमाम लोग लगातार व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भगवान श्री राम के घोड़े श्री लक्ष्मण जी के घोड़े हनुमान जी की झांकी सुग्रीव जी की झांकी जामवंत की झांकी अंगद जी की झांकी नील जी की झांकी अंगद जी की झांकी के अलावा विभिन्न झांकियां लगातार तैयार की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से मेला मैदान में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के अलावा मीना बाजार में महिला पुलिस तैनात रहेगी।