युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति में सिखाया गया संगठन का पाठ
–विधानसभा चुनाव में भाजयुमो की रहेगी अहम भूमिका: अमन सिंह
बिदकी फतेहपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज पार्टी कार्यालय में जिला कार्यसमिति का आयोजन किया गया। कार्यसमिति में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमन सिंह चौहान रहे। वही बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने की। कार्यसमिति में समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष तथा महा मंत्रियों ने प्रतिभाग किया। संगठन की कार्य पद्धति एवं कार्य योजनाओं के साथ-साथ समीक्षा भी ली गई। कार्यसमिति का संचालन जिला महामंत्री प्रसून तिवारी एवं ऐश्वर्य सिंह चंदेल ने किया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता अमन सिंह चौहान ने सभी प्रतिनिधियों से मोर्चा द्वारा दिए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की तथा किस प्रकार कार्यक्रमों को बेहतर एवं सुचारु ढंग से आयोजित किया जा सके इस पर जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने मोदी एवं योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश खरोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में युवा मोर्चा अग्रणी भूमिका में रहकर विजय पताका फहराने का काम करेगा। साथ ही जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने भी जनपद के कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्य अतिथि को आश्वस्त किया कि फतेहपुर युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान को ही अपना प्रत्याशी मानकर प्रत्येक विधानसभा सीट को जिताने का काम करेगा। वहीं द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार पिछले लोकसभा विधानसभा चुनावों में युवा मोर्चा विरोधियों से मोर्चा लेकर सभी सीटों को जिताने का काम किया है उसी प्रकार आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी विजय पताका फहराने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर एवं बूथ स्तर तक की कमेटियों को शीघ्र ही घोषित करके संगठन और मजबूत किया जा सके। कहा की सोशल साइट्स का प्रयोग अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में किया जाए जिससे लहर को सुनामी के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है। इसके अलावा युवा मोर्चा प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं नीतियों से अवगत कराते हुए एक अच्छे नेतृत्व कर्ता के रूप में उभरने की बातें बताई। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ही भविष्य की भाजपा है अर्थात अच्छे कार्यकर्ताओं की फौज की पौध युवा मोर्चा ही है। कर्मठता एवं लगन लगा कर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी युवा मोर्चा के कंधों पर है जिसे फतेहपुर के कार्यकर्ता बखूबी निभा रहे हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडे, आशीष तिवारी, सावन गुप्ता, गौरव अग्रहरी, कोमल सिंह, जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, कुलदीप मौर्य, रोहित कश्यप, सत्यम बाजपेई, शुभम त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अंकित पटेल, कार्यालय प्रमुख पंकज पाल, मीडिया प्रभारी सुयश अंबेडकर, सोशल मीडिया प्रभारी शिवम ओमर, जिला कार्यसमिति सदस्य गौरव चौहान, नीरज यादव, आशीष सिंह, नवनीत शुक्ला, शिवम वर्मा, शिव विजय चौहान, सत्येंद्र पटेल, राहुल सिंह, आभाश मिश्रा, विकास तिवारी, कैलाश राठौर, महेश चौधरी निर्मल, मंडल अध्यक्ष किशन शुक्ला आयुष अग्रहरी अभिषेक सिंह, जुगेश सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, उत्कर्ष जयसवाल आदि मौजूद रहे।