गंगा नदी में छोड़े गए 74500 मछली के बच्चे
फतेहपुर।नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल नामित सदस्य जिला गंगा सुरक्षा समिति के रूप में 74500 मछली के बच्चों को मां गंगा की गोद में छोड़ने का मौका नमामि गंगे के क्षेत्रीय सह संयोजक पंकज त्रिवेदी सह संयोजक गोविंद तिवारी ,पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा बच्चा तिवारी मौजूद रहे।प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनांतर्गत रीवर रैचिंग कार्यक्रम में आज गंगा नदी के देवघाट भिटौरा में नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल, सह संयोजक गोविंद तिवारी, एवं क्षेत्रीय सह संयोजक पंकज त्रिवेदी व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बच्चा तिवारी,निदेशक मत्स्य उत्तर प्रदेश लखनऊ के प्रतिनिधि के प्रतिनिधि निखिल म0वि0उ0 कानपुर नगर आर0डी0 प्रजापति सहायक निदेशक मत्स्य फतेहपुर अरुण कुमार पाल म0वि0उ0 श्रीमती अपर्णा सिंह म0वि0अ0 तदा सचिव मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड भिटौरा की उपस्थिति में 74500 मत्स्य अंगुलिकाए I.m.c 70 से 110 m.m आकार की जीवित अवस्था में संचय किया गया।