भाजपा सदस्यता अभियान में एक सैकड़ा युवा व किसान बने भाजपा सदस्य
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के झाऊपुर वार्ड नंबर 8 के बिराहिमपुर चौधाकियापुर, नारायणपुर में सोमवार को युवा नेता भाजपा किसान मोर्चा अरविन्द पाल के नेतृत्व में समूह बनाकर भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। जहां पर लगभग एक सैकड़ा युवाओं को भाजपा सदस्यता दिलाने के साथ भाजपा सरकार को प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने का निर्णय लिया। जहां प्रमुख रूप से युवा आगे आये। इस दौरान एक सैकड़ा के समीप ग्रामीणों ने मिस कॉल के जरिए भाजपा सदस्य बने।
इस मौके पर दशरथ पाल, मोनू सिंह, सरवन कुमार एवं तमाम युवाओं ने दिनभर भ्रमण कर सदस्यता अभियान चलाया।