राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव का असली गंगा पुल में किया गया जोरदार स्वागत
फतेहपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत होने के बाद अनिल त्रिपाठी उर्फ मनीष भैया का प्रथम जनपद आगमन पर असनी जनपद सीमा से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान जुलूस चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहनों के काफिले के साथ अलग-अलग चौराहों में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पक्के तालाब में भाजपा नेत्री अंजू त्रिपाठी के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। तो वही पटेल नगर में विपिन तिवारी के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया। तो कलक्टर गंज के सभासद व भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी के नेतृत्व में साईं मंदिर के सामने जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिवाकर अवस्थी के साथ सुगंध शुक्ला, पंकज मिश्रा, ओम मिश्रा, अंकित दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वही स्वागत से गदगद प्रदेश महासचिव अनिल त्रिपाठी उर्फ मनीष भैया ने कहा की फतेहपुर की धरती में ब्राह्मण समाज के लोगों ने जिस तरीके से उनका जगह-जगह स्वागत किया है। वह आने वाले समय में ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे और उनके सुख दुख में साथ खड़े दिखेगें। इस अवसर पर सरकंडी प्रधान प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी,आशीष मिश्रा उर्फ बेलू मिश्रा पूर्व सभासद, प्रवीण मिश्रा, सुशील तिवारी, अंकित दीक्षित, केतन द्विवेदी, संतोष सिंह, प्रीतू शुक्ला, पवन शुक्ला, शिवा शुक्ला, शंकर पाण्डेय, आनंद अवस्थी, शिवमंगल मिश्रा, विपिन दीक्षित , दिलीप दीक्षित, भोले अवस्थी, शिवम दुबे, देवकांत अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।