बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी के आने से निश्चित ही समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी - विजय करन यादव
संवाददाता बाँदा - बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने समाजवादी पार्टी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष अपनी पार्टी का बिलय समाजवादी पार्टी करने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर आज दिनांक 16 दिसंबर 2021 को समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय करन यादव सहित जिले के तमाम पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।
इस अवसर जिलाध्यक्ष विजय करन यादव ने कहा कि ए एस नोमानी के आने से निश्चित ही समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी
ए एस नोमानी ने कहा कि बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीता कर 2022 में मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनायेगे और बुंदेलखंड की गरीबी और बदहाली को दूर कराएंगे।
स्वागत सभा का संचालन अंसार अहमद सिद्धिकी ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता देवराज गुप्ता, अशोक श्रीवास मुसिर अहमद, ओमनारायण त्रिपाठी, अकील खान, जुबैर अहमद, मुलायम यादव ,राकेश वर्मा ,आकाश साहू,बब्लू श्रीवास, सकील अंसारी,आकाश सोनी, कमाल हसन,फयाज खान, मोहन लाल वर्मा, राजेंद्र कुमार सोनी, रामसुफल प्रजापति,शिवपर्सन प्रजापति, साजिद अली, रोहित प्रजापति, आयुष श्रीवास, महेंद्र कुमार सहित तमाम समाजवादी पार्टी वा बुंदेलखंड इंसाफ सेना के कार्यकर्ता वा नेता मौजूद रहे।