सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल निष्पक्ष शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य बनाए गए मतगणना स्थल आदर्श मंडी समिति का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
फतेहपुर।धान क्रय केंद्रों में तौल न होने की वजह से बारिश में भींगे हुए धान का जायजा लेने पहुंची जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल निष्पक्ष शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से बनाए गए मतगणना स्थल व किसानों के द्वारा बेचे गए धान की खरीदारी व तौल ना हो पाने के कारण बारिश के चलते उन किसानों के धान भीग जाने के कारण जिलाधिकारी ने पहुंचकर इन सभी चीजों का जायजा लिया।
बताते चलें कि शहर फतेहपुर के कृषि उत्पादन मंडी समिति फतेहपुर जिसे एफसीआई गोदाम के नाम से जानते हैं वहां सैकड़ों किसानों का धान तौल न होने की वजह से जमीन मैं पड़ा है और बीते 3 दिनों से हो रही भयंकर बारिश के चलते किसानों का धान बारिश की वजह से सड़ रहा है और उस धान के चारों ओर पानी भरा हुआ है इन सभी विषयों की जानकारी लेने के लिए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे तथा एसपी राजेश कुमार सिंह अपने स्युंक्त टीम के साथ पहुंचकर मंडी समिति का जायजा लिया। और किसानों के धान तौल करवाने तथा विधानसभा चुनाव के मतगणना स्थल में भली भाती सुचारू रूप से संपन्न करवाने की बात कही।