22 जनवरी को होने वाले लोक अदालत को सफल बनाने विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन बिन्दकी तहसील में किया गया

 22 जनवरी को होने वाले लोक अदालत को सफल बनाने विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन बिन्दकी तहसील में किया गया



फतेहपुर।जिला विधिक सेवा प्रधिकरण सचिव (पूर्ण कालिक) अनुराधा शुक्ला ने बताया कि 02 नवम्बर 2021 के क्रम में एवं उच्च न्यायालय द्वारा "Sensitization of Family Court Matters" हेतु गठित समिति के निर्देश पर परिवारिक विवादों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत दिनांक 22.01.2022 प्रस्तावित है। उक्त विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन बिन्दकी तहसील में किया गया। लोकनाथ पाण्डेय एवं सूबेदार मेजर रामकृष्ण पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा लोगों को पम्पलेट आदि वितरित कर लोगों को वैवाहिक वादों के त्वरित निस्तारण के सम्बंध में जानकारी दी गयी एवं इसके साथ ही आगामी विशेष लोक अदालत दिनांक 22.01.2022 के विषय मे जानकारी दी गयी। विशेष लोक दिनांक 22.01.2022 में प्री-लिटिगेशन स्तर के वैवाहिक वादों का निस्तारण किया जायेगा।कार्यालय जिला विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण से उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल ग्राम स्तर पर कार्य करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी इत्यादि के माध्यम से जनता के मध्य जागरूकता फैलाई जानी है एवं ग्राम स्तर के समस्त अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि इनके समक्ष कोई विवाद आता है तो वह प्रार्थना पत्र ले एवं इन प्रार्थना पत्रों पर उभय पक्षों के मोबाइल नम्बर दर्ज कर ले तत्पश्चात प्रार्थना पत्र को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पंजीकृत करा ले।  

पुलिस थानों, विशेष रूप से महिला थाना, महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं वन स्टाप सेन्टर को यह निर्देशित किया गया कि यदि उनके समक्ष दाम्पत्य सम्बन्धी कोई विवाद आता है तो उस पर कोई कार्यवाही करने से पूर्व उस विवाद को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संदर्भित करे।

टिप्पणियाँ