व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष की आकस्मिक मौत पर व्यापारियों ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

 व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष की आकस्मिक मौत पर व्यापारियों ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि



फतेहपुर।व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला उपाध्यक्ष यतेंद्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर के हृदयविदारक हृदयघात से असामयिक निधन हो जाने के कारण व्यापार मंडल  के समस्त पदाधिकारी शोकसंतप्त हो दिवंगत आत्मा की शांति हेतु एक  शोक सभा का आयोजन प्रदेश कार्यालय नीलकंठ पैलेस में किया।अश्रुपूर्ण स्तिथि में व्यापार मंडल के संरक्षक किशन मेहरोत्रा  ने सोनू ठाकुर को याद करते हुए भाव विह्वल हो उठे,जिन्हे देख समस्त लोग भावुक और दुखी हो गए और अपने प्रिय भाई को खोने का गम उपस्थित सभी लोगो पर स्पष्ट दिखाई दिया।इस श्रद्धांजलि सभा में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मनोज साहू,कोषाध्यक्ष प्रेमदत्त उमराव,जिला अध्यक्ष युवा कृष्ण कुमार तिवारी,राजन गुप्ता,संदीप श्रीवास्तव ने शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ