बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रद्रोहियों का पुतला दहन

 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रद्रोहियों का पुतला दहन



कानपुर। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल कानपुर महानगर द्वारा आज बड़ा चौराहा, कानपुर में निरंतर हिन्दुओं का अपमान करने वाले राष्ट्रद्रोहियों का पुतला दहन किया गया। राजस्थान के अशोक गहलोत महमूद गजनवी को पीछे छोड़ रहे है, अखिलेश यादव सनातन संस्कृति के केंद्र काशी के ज्ञानवापी में भगवान भोलेनाथ से जुड़ी हिन्दुओं की आस्था के विषय को स्मोक स्क्रीन बता रहे हैं, ओवैसी मुगलिया अत्याचारों पर ग्लानि महसूस करने के बजाय हिन्दुओं को ही निरन्तर अपमानित कर रहे हैं तथा, हिन्दू समाज के धैर्य उसकी सहिष्णुता का न केवल मजाक उड़ाया जा रहा है वरन हिंदुत्व के मान बिन्दुओं पर ही प्रश्न उछाले जा रहे हैं।

 एकतरफा सहिष्णुता, तथाकथित सेक्युलरिज्म एवं समरस समाज के चक्कर में हिन्दुत्व के अस्तित्व पर ही प्रश्न उछाले जा रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप संपूर्ण देश का हिंदू नौजवान आक्रोश से भरा हुआ है, 

ऐसी हिन्दू-द्रोही, जिहादी मानसिकता रखने वाले राष्ट्र द्रोहियों को उत्तर देने में बजरंग दल सक्षम है, बजरंग दल सदैव हिंदुत्व, सनातन संस्कृति के मान-बिंदुओं के सम्मान, राष्ट्र धर्म तथा भारत माता की सेवा में तत्पर रहता है।


बजरंगदल पूर्व राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रकाश शर्मा जी ने कहा कि, जबसे काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी में विश्वेश्वर महादेव का पुनः प्राकट्य हुआ है, तबसे कुछ लोग अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, निरन्तर हिन्दू देवी देवताओं, हिन्दू मठ-मंदिरों के बारे में अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं तथा हिन्दुओं को धमकी दे रहे हैं। इन अनर्गल प्रलाप करने वालों को चेतावनी देता हूँ कि हिन्दू समाज चुप बैठने वाला नहीं है, हिन्दू समाज इनको इनकी हैसियत बता देगा।


 कार्यक्रम में प्रान्त सह संयोजक आशीष गुप्ता  विभाग संयोजक अमरनाथजी, अर्चना जी, जिला संयोजक नरेश तोमरजी, गौ रक्षा प्रमुख विशाल भटनागर विक्रांत विश्नोई सागर मिश्रा अभिषेक दीक्षित जी, दिलीप बजरंगी जी, रवि सोनकर जी, लता कश्यप जी,अक्षय जी, शुभम पटेल जी, शिवा गुप्ता जी,कालीचरण जी, शिवम जी,अनंत जी,दीपक शर्माजी, राजा गुप्ता,रघुवीर यादव मोंटी सोनकर समेत भारी संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ