पति पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को महिला थानाध्यक्ष कान्ति सिंह ने कराया सुलह समझौता
खुशी-खुशी गए पति पत्नी थानाधक्ष का किया आभार व्यक्त
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में महिला थाना पर महिला पीड़िता प्रियंका सिंह पुत्री मन्ना सिंह निवासी मंडरवा थाना बिंदकी फतेहपुर व विपक्षी विपेंद्र सिंह पुत्र बर्न सिंह निवासी जैतपुर थाना मऊ कानपुर के मध्य शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई थी आपस में मन- मुटाव हो जाने के कारण पीड़िता द्वारा प्रार्थना पत्र दे दिया गया था।थानाध्यक्ष कान्ती सिंह द्वारा पीडिता की समस्या सुनी गयी तथा महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला आरक्षी उपमा तिवारी वा महिला आरक्षी अनीता मिश्रा के सहयोग से उभय को थाना हाजा पर बुलवाया गया तथा उभय पक्षों को बैठा कर काउन्सलिंग किया गया व संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में बिना किसी दबाव के मतभेद खत्म होने के उपरान्त समझौता किया गया ।सुलहनामा लिखवा कर कार्यालय दाखिल किया तथा दोनो पक्ष में पुनः आवेदिका व विपक्षी के मध्य सम्बन्ध मे मिठास लाई गई व मतभेद खत्म किया गया।