जिला कारागार प्रशासन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
फतेहपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान पर आज 17 अगस्त 2022 के अवसर पर जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खां के नेतृत्व में जिला कारागार फतेहपुर के मुख्य द्वार से बुलेट चौराहे तक झंडा रैली निकाली गई झंडा रैली में जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम के अतिरिक्त जेलर सुरेंद्र चंद्र उप जेलर अंजनी कुमार रवी शंकर तिवारी शिक्षक अक्षय प्रताप सिंह हेड वार्डर जयवर्धन वार्डन संजय अनूप तथा महिला हेड वार्डर मधु पाल एवं कारागार के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।