प्रधान डाकघर परिसर में अखिल भारतीय कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सम्मान सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया जोरदार स्वागत हुआ
फतेहपुर। प्रधान डाकघर परिसर में आखिल भारतीय कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सम्मान सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संजय मिश्रा को मण्डलीय सचिव व शत्रुधन लाल को मंडलीय अध्यक्ष चुना गया। जनपद के दूर-दूर से आये कर्मचारियों ने सम्मेलन में भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप प्रान्तीय सचिव डा० शेषमणि त्रिपाठी प्रान्तीय कोषाध्यक्ष शरद कपूर, रीजनल सेक्रेटरी, राजेश बाजपेई के देखरेख में सर्वसम्मति से जनपद स्तरीय कमेटी का गठन हुआ।
प्रान्तीय सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि फतेहपुर
की कमेटी बहुत मजबूत है, उत्पीड़न, अनावश्यक दबाव उतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा, बिना किसी आदेश के 25-25 कि०मी० दूर कार्य कराया जायेगा तो विरोध होगा, जर्जर उपडाकपाल आवासों का HRA का भुगतान कराया जायेगा।नवनियुक्त मण्डलीय सचिव संजय मिश्रा ने अपने
संबोधन में कहा कि, टारगेट के नाम पर दबाव स्वीकार नहीं होगा,कर्मचारी साथी आश्वस्त रहें उनके हित की लड़ाई पूरी शिद्दत के साथ हर स्तर पर ही जायेगी, मौखिक आदेशों पर साथियों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
मंडलीय कैबिनेट में उपाध्यक्ष पद पर, अमित सोनी राम नरेश, व राम सिंह, सहायक सचिव अरविन्द्र श्रीवास्तव, अंकित सोनी व अतुल श्रीवास्तव को व राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।साथ ही सहा० कोषाध्यक्ष आदित्य व संगठन सचिव अजय दीक्षित, शकील अहमद, शैलेन्द्र परमार साथ ही ऑडिटर प्रवीण तिवारी बनाया गया |
शैलेश मौर्या को पोस्ट जैन/एमडी०एस यूनियन का मंडलीय मंत्री बनाया गया। मेन बाडी की कार्यकारिणी में मुख्य रूप से सौरभ श्रीवास्तव, मनोज पाल, धर्मेन्द्र दीपक ज्योति, श्याम बाबू, गजेन्द्र सिंह, दीपक कुमार, राहुल सविता अनुज पाण्डेय, व विनोद तिवारी आदि शामिल हैं।