महानगरों की तर्ज पर होगा बांदा सौन्दर्यीकरण,

 महानगरों की तर्ज पर होगा बांदा सौन्दर्यीकरण,



केन नदी पुल पर 54 स्ट्रीट तिरंगा लाइटों का मंत्री रामकेश निषाद ने किया लोकार्पण,



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश का हो रहा चौमुखी विकास - मंत्री रामकेश निषाद



बांदा -  आज जनपद बांदा के केन नदी पुल पर स्ट्रीट तिरंगा लाइट का लोकार्पण किया गया। राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग उ.प्र.रामकेश निषाद ने तिरंगा स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया। केन नदी पुल पर कुल 54 स्ट्रीट तिरंगा लाइटें लगाई गयी। मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि जब से हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। और हमारे प्रदेेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने बागडोर संभाली है, निश्चित रूप से चैमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा की जनपद बांदा के मुखिया जिलाधिकारी अनुराग पटेल अपनी पूरी टीम के साथ सजगता पूर्वक बांदा चैमुखी विकास की ओर अग्रसर है। जनपद का एक-एक कोना विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जनपद बांदा का सौन्दर्यीकरण नोयडा, प्रयागराज, लखनऊ जैसे महानगरों की तर्ज पर कराया जायेेगा।

जिलाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह ने कहा कि हमारे जनपद में अनुराग पटेल का जिलाधिकारी बांदा के रूप में जब से पदार्पण हुआ है, तभी से लगातार विभिन्न कार्यों को करने के साथ-साथ सक्रिय भी रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मंच से हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हमेशा आपके कन्धे से कन्धा मिलाकर चलेेंगे और जनपद को प्रगति पथ की ओर अग्रसर करेंगे। बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल ने कहा कि हमारे जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में बहुत मेहनत एवं लगन से वास्तव में कार्य कर रहे हैं। आज बहुत खुशी का अवसर है, बांदा बुन्देलखण्ड वीरों की धरती कहलाती है। आज हमारा बांदा लगातार विकास की ओर बढ रहा है। उन्होंने कहा कि मै जब इस पुुल से निकलता था तो बहुत अंधेरा छाया रहता था और कुछ नीरसता वाले व्यक्ति इस नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते थे। आज इस अद्भुत तिरंगे वाली लाइट से पूरा पुल जगमगा गया है और आने-जाने वाले राहगीरों कोे अब कभी अंधेरे का सामना नही करना पडेगा। उन्होंने कहा कि आने-वाले समय में बहुत बडा बैराज बनकर तैयार होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से आशा किया कि वे हमारे जिले का विकास लगातार करते रहें।

जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल ने उपस्थित  मंत्री रामकेश निषाद सहित जनप्रतिनिधि गणों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि केन नदी बांदा की जीवनदायिनी है। आज इस पुल पर हेवेल्स की बान्डेड 54 तिरंगा लाइटें लगायी गयी हैं। दो साल इनका वारंटी पीरियड है और इसका संचालन नगर पालिका बांदा के द्वारा किया जायेगा। राज नारायन द्विवेदी पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा ने कहा कि हमारे जनपद के कर्मठ जिलाधिकारी अनुराग पटेल एवं जनप्रतिनिधि गणों के सहयोग से हमारे जनपद के चारों कोनो के सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही प्रशंसा का विषय है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस तरह के जिलाधिकारी हर जनपद को मिलें और हमारे प्रदेश का विकास हो।

टिप्पणियाँ