संगठन को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता है: प्रीति सिंह

 संगठन को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता है: प्रीति सिंह



 किसान महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई


फतेहपुर। शहर स्थित एक हॉल में महिला किसान मोर्चा की बैठक संपन्न हुई जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर नए सदस्य महिलाओं को संगठन में स्थान दिया गया किसान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति सिंह ने बताया कि जिस तरीके से सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई थी जिस पर बताया गया था कि  प्रीति सिंह के नेतृत्व में महिला किसान मोर्चा की टीम भंग की गई उसका खंडन करते हुए एवं प्रेस वार्ता के दौरान बातचीत में प्रीति सिंह ने बताया कि उनकी छवि को कुछ लोग खराब करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं उसी के दौरान आज प्रेस वार्ता के दौरान प्रीति सिंह ने खंडन करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव से मेरा संपर्क बराबर बातचीत बनी हुई है जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा है आप हमारी जिला अध्यक्ष हैं प्रीति सिंह ने बातचीत में बताया कि लगातार विरोधी गतिविधियों के बीच उन पर कटाक्ष किए जा रहे हैं लेकिन प्रीति सिंह ने बताया कि वह भारतीय किसान महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष होने के नाते लगातार संगठन को मजबूत और संगठन को एक नई दिशा पर ले जा रही हैं इसी क्रम में आज उन्होंने लगभग 60 महिलाओं को सदस्यता दिलाई और उनको अपने साथ शामिल किया उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरीके से मेरे ऊपर आरोप लगे उसका जवाब देते हुए प्रीति सिंह ने कहां की यह सब बेबुनियाद आरोप है उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत करके उन्हें भरोसा दिलाया कि जिन्होंने भी यह आरोप लगाया है  उसके ऊपर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कार्यवाही की जाएगी इस मौके पर किसान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति सिंह, सरिता सिंह महासचिव, अंजू प्रजापति वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सारिका सिंह उपाध्यक्ष, किरण, सविता सिंह ,तेज सिंह, सरस्वती गुप्ता, सचिव, रिजवाना ,शन्नो ,देवी शांति, संत कुमार मौर्या कार्यकर्ता सुष्मिता ,विद्या देवी, राजोल देवी ,विनय तिवारी शकुंतला देवी, तमाम किसान महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ