पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर डाला गया प्रकाश
फतेहपुर। तेलियानी विकासखंड के ग्राम सभा त्रिलोकीपुर चौराहा फतेहपुर में महान वैज्ञानिक पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जीवन पर प्रकाश डाला गया उनके त्याग और संपूर्ण जीवन वैज्ञानिक गतिविधियों में लगा कर विश्व मेंभारत का नाम रोशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मिठाई खिलाई गई इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बबलू कालिया सोनू खान राजेश जाटव सुमित पटेल नरेंद्र सिंह रंजीत कुमार फौजी भाई सैलाब सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।