साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों हुए घायल

 साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों हुए घायल



फतेहपुर। जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक और साइकिल की टक्कर में दोनों घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव निवासी शिव बली का 25 वर्षीय पुत्र सुरेश बीती शाम खागा कस्बे साइकिल से इलाज कराने आ रहा था। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक और साइकिल की टक्कर से दोनों घायल हो गए। बाइक सवार अपना इलाज कराने किसी प्राइवेट अस्पताल चला गया। वही साइकिल सवार को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
बारात में डीजे संचालक की मौत से अफरातफरी, गमगीन माहौल में विदा हुई दुल्हन
चित्र
पति के पुण्यतिथि पर सपा नेत्री किया नेत्रदान
चित्र
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार मिश्रा तथा महासचिव पद के लिए लक्ष्मी सिंह गौतम विजई घोषित
चित्र
*फतेहपुर में फिर एक ऐसे कप्तान की कमान है, जिसने खुद संघर्ष कर सफलता पाई*
चित्र
ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को करारा जवाब देने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में मनाई खुशी
चित्र