विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जन जागरण विकास समिति ने दिया ज्ञापन

 विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जन जागरण विकास समिति ने दिया ज्ञापन



फतेहपुर। जन जागरण विकास समिति के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में प्रस्तावित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित संस्था जन जागरण विकास समिति ने कई मलिन बस्तियों में व्यापक रूप से जन जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें लोगों के साथ शपथ पत्र भरवा कर पंपलेट वितरित किया गया एक एक लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। आज रेलवे स्टेशन के पीछे रेल बाजार, गढ़ीवा, अस्ती, खंभापुर आदि मोहल्ले में जागरूकता अभियान चलाया गया एवं कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जागरुकता अभियान संस्था के प्रबंधक/ संस्थापक विकास सिंह के नेतृत्व में जन जागरण अभियान चलाया गया। जिसमें अंगद सिंह चंदेल, चंदन सिंह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष, मनीष यादव, मोहन पटेल, संस्था के संरक्षक डॉक्टर सुशील त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
बारात में डीजे संचालक की मौत से अफरातफरी, गमगीन माहौल में विदा हुई दुल्हन
चित्र
पति के पुण्यतिथि पर सपा नेत्री किया नेत्रदान
चित्र
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार मिश्रा तथा महासचिव पद के लिए लक्ष्मी सिंह गौतम विजई घोषित
चित्र
*फतेहपुर में फिर एक ऐसे कप्तान की कमान है, जिसने खुद संघर्ष कर सफलता पाई*
चित्र
ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को करारा जवाब देने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में मनाई खुशी
चित्र