8 मार्च के बाद आयेगी भाजपा की दूसरी सूची
न्यूज़।लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची 8 मार्च के बाद आएगी। दूसरी सूची में एनडीए के घटक दल सुभासपा, रालोद, अपना दल (एस) के प्रत्याशियों के साथ सीटों का बंटवारा भी होगा। 7 मार्च को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। बैठक में दूसरी सूची के लिए प्रत्याशी तय किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को रालोद के एनडीए में विधिवत शामिल होने के बाद बिजनौर और बागपत सीट रालोद को देने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। लेकिन रालोद भाजपा की हारी हुई अमरोहा सीट पर भी दावेदारी पेश कर रही है। अमरोहा में करीब एक लाख से अधिक जाट मतदाता हैं। रालोद ने इस सीट को जीतने का पक्का दावा भी किया है। उधर, सुभासपा को घोसी सीट गठबंधन में मिल सकती है। घोसी के मौजूदा चसपा सांसद अतुल राय सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अपना दल एस को मिर्जापुर और रार्बट्सगंज सीट मिलने की संभावना ना है। है। हालांकि अपना दल के नेता एक सीट बदलना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा रालोद, सुभासपा और अपना दल एस को गठबंधन में कुल पांच से छह सीटें दे सकती हैं।