भाकियू किसान टिकैट गुट पंचायत में उठी किसानों की समस्या
7 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन
फतेहपुर। जिले के नहर कालोनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम के नेतृत्व में एक पंचायत/बैठक का आयोजन किया गया।पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।पंचायत में किसान के विभिन्न समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को भेजा गया।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि खागा कोतवाली क्षेत्र के पाई गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त संग्रह सेवा किसान रवि करन सिंह उर्फ मक्खन सिंह ने जमीनी मामले में अधिकारियों से न्याय मांगा तो उसे अपमानित किया गया।जिससे आहत होकर आत्महत्या कर लिया था।
मृतक के आत्महत्या के लिए दोषी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।अगर ऐसा नही होता है तो एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम ने कहा कि किसानों के 7 मांग है जिसमें विकास खंड खुजुहा में रिन्द नदी में कुंहु डेरा व रामपुर के बीच पुल निर्माण कार्य कराया जाए।नेशनल हाइवे 2 पर कल्यानपुर गांव में रोड क्रासिंग के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य कराया जाए।किसान दिवस, तहसील दिवस,थाना दिवस में प्रार्थना पत्र में जल्द समाधान किया जाए।फतेहपुर से चखेड़ी मार्ग का जल्द निर्माण कार्य कराया जाए।कृषि विभाग में भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।सहित अन्य मांग को समय से निस्तारण किया जाए।
इस मौके पर किसान नेता पप्पू सिंह प्रधान प्रतिनिधि,राकेश सिंह,राजेश पटेल सहित तमाम किसान मौजूद रहे रहे।