विवेकानंद सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान में भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था के सांस्कृतिक आयामों पर गहराई से चर्चा
विवेकानंद सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान में भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था के सांस्कृतिक आयामों पर गहराई से चर्चा

फतेहपुर।डॉ. बी.आर. आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्याल में विवेकानंद सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन व्याख्यान में भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था के सांस्कृतिक आयामों पर गहराई से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुलशन सक्सेना ने की।
मुख्य वक्ता सुश्री प्रगति मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने अपने व्याख्यान में भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था के ऐतिहासिक विकास और उस पर संस्कृति के गहरे प्रभाव को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि कैसे भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति ने प्रशासनिक व्यवस्था को आकार दिया है। उन्होंने भारतीय प्रशासन की कुछ प्रमुख विशेषताओं जैसे कि सामूहिकता, पदानुक्रम और नैतिक मूल्यों पर भी प्रकाश डाला।
डॉ. प्रशांत द्विवेदी, प्रोफेसर- अंग्रेजी साहित्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. गुलशन सक्सेना ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी आधुनिक चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशासनिक अधिकारियों को भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समझना और उनका पालन करना चाहिए। डॉ0 चारु मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।  
इस कार्यक्रम में विवेकानंद सांस्कृतिक क्लब की ऑनलाइन समिति की सदस्य प्रो. मीरा पाल, प्रो शकुंतला, प्रो. लक्ष्मीना भारती, लेफ्टिनेंट शरद चंद्र राय, बसंत कुमार मौर्य, डॉ.चंद्रभूषण, डॉ. जिया तसनीम, डॉ राजकुमार, आनंद नाथ एवं महाविद्यालय की छात्राएं ऑनलाइन उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
खंभापुर में विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने मनाई माता-पिता की 53वी वैवाहिक वर्षगांठ
चित्र
यूपी में राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, शादी के बाद लड़कियों के नाम राशन कार्ड में अपने आप जुड़ेंगे
चित्र
खागा नौबस्ता सड़क सत्याग्रह विधायक के सक्रिय प्रयास वा लोक निर्माण विभाग के मंत्री के ठोस आश्वासन पर स्थगित
चित्र
राशन कार्ड धारकों को 30 म‌ई से 10 जून तक मिलेगी खाद्यान्न सामग्री
चित्र
शासन ने बढ़ाया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि
चित्र