बबेरू नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने मारी बाजी
बबेरू नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने मारी बाजी



बांदा जनपद के बबेरू नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। आपको बतादे की नगर पंचायत बबेरू उपचुनाव को लेकर के भाजपा सपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर रही। बबेरू नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर 17 दिसंबर को मतदान कराये गये थे, 46% मतदान हुआ था। कल 19 दिसंबर को काउंटिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की । बबेरू नगर पंचायत उपचुनाव पर सपा ने 3287, कांग्रेस ने 2132, तथा भाजपा ने 4709 मत प्राप्त किया।। कुल मिलाकर बीजेपी कैंडिडेट विवेकानंद गुप्ता ने 1422 वोटो से जीत हासिल की। बबेरू नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा के जीतने के उपरांत भाजपायों में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल यादव की मौत होने के उपरांत हुई थी सीट रिक्त। समाजवादी पार्टी से सूर्यपाल यादव की पत्नी बसदेइया यादव लड़ रही थी उपचुनाव। भाजपा के विजई उम्मीदवार विवेकानंद गुप्ता के बाद दूसरे नंबर में समाजवादी पार्टी की बसदेइया यादव रही।
टिप्पणियाँ
Popular posts
खंभापुर में विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने मनाई माता-पिता की 53वी वैवाहिक वर्षगांठ
चित्र
यूपी में राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, शादी के बाद लड़कियों के नाम राशन कार्ड में अपने आप जुड़ेंगे
चित्र
खागा नौबस्ता सड़क सत्याग्रह विधायक के सक्रिय प्रयास वा लोक निर्माण विभाग के मंत्री के ठोस आश्वासन पर स्थगित
चित्र
राशन कार्ड धारकों को 30 म‌ई से 10 जून तक मिलेगी खाद्यान्न सामग्री
चित्र
शासन ने बढ़ाया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि
चित्र