देशभक्ति और परोपकार का जज़्बा होना चाहिए
लखनऊ उत्तर प्रदेश।निजधाम वासी बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी परमात्मा के तदरूप, सतपुरुष के साक्षात अवतार इस समय के महान समाज सुधारक सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने बताया कि सभी पार्टियों में भी अच्छे नेता हैं। उनमें भी शाकाहारी, सदाचारी, नशामुक्त नेता हैं ओ देश सेवा करना चाहते हैं। बाबा जी ने भक्तों से कहा आप शाकाहारी, सदाचारी, देशभक्त लोग जब आगे बढ़ोगे तो ओ सब आपके साथ हो जाएंगे। उनको बस कहने, बताने और समझाने की जरूरत है। ओ आपकी बातों को पहुंचाएंगे, जरूरत पड़ेगी तो साथ भी देंगे। इसीलिए आप सबको जोड़ लो अपने में। कोई बुरा होगा, आपके साथ रहेगा तो वो भी सुधर जाएगा। शाकाहारी, सदाचारियों का समूह बना लो, अब इसकी जरूरत है।
आप भी सुनिए पूज्य गुरु जी ने सुभाषचंद्र बोस और जापान के नौजवान के प्रसंग से देशभक्ति और परोपकार का समझाया महत्व।
*स्क्रॉल*
मनुष्य शरीर प्रभु प्राप्ति के लिए मिला है, यह हमेशा याद रखो।
माता-पिता, बूढ़े-बुजुगों, अधिकारी-कर्मचारी सभी का सम्मान करो।
नामदान बड़े भाग्य से मिलता है। यह हैवान से इंसान, इंसान से भगवान और भगवान से परम् पिता जैसा बना देता है।
नामदान से काल का प्रकोप कम हो जाता है। जीव हत्या करके पैसे कमाने वाला कोई भी देश कभी तरक्की नहीं कर सकता है।