श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्णा और सुदामा की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हुए
श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्णा और सुदामा की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हुए   

कल शिवरात्रि के शुभ अवसर पर सुबह हवन पूजन प्रसाद वितरण व सायं भण्डारा कार्यक्रम आयोजित

जहानाबाद (फतेहपुर) नगर के मोहल्ला कटरा चुनपुज सामुदायिक मिलन केंद्र परिसर जहानाबाद में चल रही श्रीमद् भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ के आखिरी दिन मंगलवार को कथा वाचिका संध्या तिवारी ने कृष्ण सुदामा की दोस्ती की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने मित्र सुदामा का अपने आंसुओं से धो दिया यह घटना भगवान कृष्ण का अपने मित्र सुदामा के प्रति अनन्य प्रेम को दर्शाता है इसलिए कृष्ण और सुदामा की दोस्ती की मिसाल दी जाती है उन्होंने बताया कि सुदामा चरित्र हमें जीवन में आई कठिनाइयों का सामना करने की सीख देता है सुदामा ने भगवान के पास होते हुए अपने लिए कुछ नहीं मांगा अर्थात निस्वार्थ समर्पण असली मित्रता है कथा के दौरान परीक्षित मोक्ष व भगवान सुकदेव की विदाई का वर्णन किया।                                 
इस दौरानर जयंत्री देवी बर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  सोमवती निषाद जिला उपाध्यक्ष महेश चौरसिया सभासद छोटे लाल राजपूत संजय सोनी अनिल शर्मा राकेश चौरसिया पुष्पेन्द पाण्डेय जगदीश कुमार दिनेश गुप्ता विजय चौरसिया सोने लाल हरिओम सोनी डा.सनत कुमार अम्वरीश गुप्ता दयाशंकर ओमर अतुल गुप्ता  गीता गुप्ता पुनीता देवी लक्ष्मी देवी गुड़िया देवी मिथलेश कुमारी आशा देवी आदि भक्त जन उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ