महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप,
महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, 

पति के साथ मारपीट करने की भी शिकायत किया

पुलिस ने पूरे मामले की शुरू की जांच पड़ताल

बिंदकी फतेहपुर।रात में जंगल में सौच क्रिया के लिए गई महिला ने एक ज्ञात तथा एक अज्ञात युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया यह भी शिकायत किया कि जब उसने शोर मचाया और उसके पति पहुंचे तो दो अन्य अज्ञात युवक भी आ गए और चारों ने मिलकर मेरे पति के साथ मारपीट भी किया महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार को दिन में करीब 3:30 बजे अपने पति के साथ कोतवाली बिंदकी पहुंची। पुलिस को एक तहरीर दिया जिसमें बताया कि गांव में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को रामलीला चल रही थी। महिला के अनुसार वह रात में सौच क्रिया के लिए पति के साथ जंगल गई थी। मेरे पति दूर बैठ गए। तभी पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक और एक अज्ञात युवक रामलीला देखकर लौट रहे थे। दोनों युवक मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने और पति को आवाज लगाने पर मेरे पति आ गए और कहा सुनी होने लगी। तभी दो और अज्ञात युवक आ गए और अपशब्द बोलने लगे। तथा मेरे पति के साथ चारों युवको ने मिलकर जमकर मारपीट किया। पीड़ित महिला की शिकायत बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
टिप्पणियाँ
Popular posts
गूढ़ेश्वर अखंड धाम चांदपुर मे महाकाल संगठन सेवाभाव में सबसे अग्रणी
चित्र
आंगनबाड़ी केन्द्रों से पुष्टाहार पाने वाले लाभार्थियों फेस कैप्वरिंग एवं ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
चित्र
दबंगों ने हथिया ली जमीन अधिकारियों की चुप्पी से टूटा प्रियांशु का भरोसा
चित्र
पत्रकार पर जानलेवा हमला, भू-माफिया गैंगस्टर हाजी रजा पर साजिश का आरोप, पत्रकार संगठनों में उबाल*
चित्र
नगर पंचायत असोथर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन
चित्र