सडक पार कर रही महिला की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत
सडक पार कर रही महिला की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कटोघन चौराहे के समीप तेज रफ्तार कार ने तीर्थयात्री महिला को कुचल दिया। घायल अवस्था मे महिला को इलाज के लिए नज़दीकी स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर शहर में सारिका नगर थाटीपुर निवासी जगतपाल सिंह की 56 वर्षीया शिक्षिका पत्नी राधा भदौरिया पारिवारिक अरुण कुमार, रामा देवी, विशाखा तथा शत्रुघ्न समेत 13 लोगों के साथ ट्रैवलर बस से प्रयागराज गए थे। त्रिवेणी स्नान करके सभी लोग रविवार सुबह वापस जा रहे थे। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र में कटोघन टोल प्लाजा पार करने के बाद बस एक ढाबा में कुछ देर के लिए रुकी तो सभी लोग नित्य क्रिया में व्यस्त हो गए। जगतपाल सिंह ने बताया कि ढाबा में चाय न मिलने के कारण पत्नी दूसरे लेन पर खुले ढाबे में चली गईं। हाईवे पार करते समय कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कस्बा इंचार्ज सत्यप्रकाश पाठक पुलिस फोर्स को दुर्घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। बताते है कि ढाबे में रूकने के बाद जगतपाल सिंह पत्नी राधा भदौरिया बस से उतर कर नित्य क्रिया के लिए जा रही थी। तभी सडक पार करते समय तेज रफ्तार चार पहिया ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
टिप्पणियाँ
Popular posts
गूढ़ेश्वर अखंड धाम चांदपुर मे महाकाल संगठन सेवाभाव में सबसे अग्रणी
चित्र
आंगनबाड़ी केन्द्रों से पुष्टाहार पाने वाले लाभार्थियों फेस कैप्वरिंग एवं ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
चित्र
दबंगों ने हथिया ली जमीन अधिकारियों की चुप्पी से टूटा प्रियांशु का भरोसा
चित्र
पत्रकार पर जानलेवा हमला, भू-माफिया गैंगस्टर हाजी रजा पर साजिश का आरोप, पत्रकार संगठनों में उबाल*
चित्र
नगर पंचायत असोथर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन
चित्र