रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

कानपुर।रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी के गानो के बीच गोबिन्द नगर क्षेत्र में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा को पूर्व विधायक अजय कपूर व कोपोस्टेट चेयरमैन विजय कपूर ने झण्डी दिखाई।
श्री सनातनधर्म सभा मोहन मन्दिर ब्लाक-5 गोबिन्द नगर द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सबसे आगे विशाल सनातन धर्म का ध्वज था।इसके बाद रामायण की झाकी, जिस पर सुन्दरकाण्ड मण्डली द्वारा भजन किया जा रहा था।इसके बाद बैण्ड एवं रामचरितमानस के प्रंसगो के आधार पर बनाई गई विभिन्न प्रकार की मनोरम झांकियां थी जिसमें से प्रमुख माता दुर्गा जी साई दरबार, शबरी की कुटिया में राम लक्ष्मण (शबरी के बेर) कैलाश पर्वत पर शंकर जी, राजमहल में दशरथ जी विश्वामित्र वशिष्ठ जी, राम लक्ष्मण झांकी, अशोक वाटिका में सीता जी प्रमुख थी। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।पूरे गोबिन्द नगर क्षेत्र को झालरों व सनातन पताकाओं से सजाया गया था। व्यापार मंडलों द्वारा जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। शोभा यात्रा सनातन धर्म मोहन मंदिर से शुरू होकर नटराज, लेबर कालोनी, बाटा,चावला, नंदलाल होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से बलदेव राज मल्होत्रा, सुनील दीक्षित, रामकुमार पाठक, प्रकाश वीर आर्य ,अंकुर खन्ना, भारत भूषण कपूर,  अनिल बजाज, सुशील भोला, मनोज बग्गा ,विमल गोस्वामी, कारण गोस्वामी, प्रवीन चोपड़ा, कुलदीप सेठी, राजीव भल्ला, राहुल बघेल, गगन पाठक,ओंकारनाथ मल्होत्रा ,विनोद धवन ,गुलशन बलूजा डॉ भूपेंद्र दुआ अनिल यादव नीरज चढ़ा राकेश पाटनी अनिल कपूर संजय कत्याल आदि रहे
टिप्पणियाँ