विवाहिता फाँसी पर झूली,हत्या का आरोप
हुसैनगंज।संदिग्ध हालत में विवाहिता की फाँसी लगाकर मौत हो गई।पुलिस ने शव का पीएम कराया है।
थाना क्षेत्र के पड़री गाँव के राजेन्द्र कुमार शुक्ला की पत्नी खुशी (24) ने कमरे में पँखा की हुक में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।बताते हैं कि विगत गुरुवार को खुशी पति के साथ मायके से वापस आई थी।किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहता था।सोमवार की रात महिला ने फाँसी लगा ली।महिला के जेठ धर्मेंद्र ने बताया कि भाई कही बाहर चला गया था।मंगलवार को भोर पहर मृतक का 8 महीने का बच्चा रुद्र रोता हुआ हमारे कमरे के अन्दर आया तो मैंने अपनी पत्नी को जाकर देखने को कहा।जब मृतक की जेठानी गुड़िया उसके कमरे के अन्दर जाकर देखा तो खुशी का शव फांसी पर झूल रहा था।
घटना के बाद हड़कम्प मच गया।मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।धर्मेन्द्र ने घटना की सूचना पीआरवी व थाने को दी।महिला का मायका बाँदा जनपद के मरका थाना के पिण्डारन गांव में है।घटना की सूचना पर मृतका के पिता राजीव मिश्र व मां रूबी के साथ कई लोग पड़री गांव पहुँचे।सीओ सिटी होरीलाल व नायब तहसीलदार प्रभात कुमार मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच पड़ताल किया।
मृतका के ससुर जयदेव होमगार्ड हैं,फतेहपुर शहर में किराये के मकान लेकर पत्नी गोमती के साथ रहते हैं।ग्रामीणों में चर्चा रही कि तीन दिन पूर्व मृतक का पति चित्रकूट को बताकर गया था।पति पीलीभीत में ठेकेदारी करता था।15 दिन पहले गांव आया था।
मृतका की शादी 15 फरवरी 2022 को हुई थी।मृतक के आठ महीने का एक पुत्र रुद्र है।शव में गले व कुहनी में चोट के निशान मिले हैं।मृतक के पिता ने दहेज के कारण पुत्री को मारकर फांसी में लटका देने का आरोप लगाया है।प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित आरोप की तहरीर नही मिली है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जायेगी।