भारत ने मालदीव को उपलब्ध कराया डोर्नियर विमान, समुद्री आतंकवादियों पर रख सकेगा नजर

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत ने मालदीव को एक डोर्नियर विमान उपलब्ध कराया है। इससे द्वीप देश अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी में मजबूती ला सकेगा और समुद्री आतंकवादियों पर नजर रख सकेगा। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस विमान का परिचालन मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमडीएनएफ) द्वारा किया जाएगा। डोर्नियर का और इसका परिचालन खर्च भारत द्वारा वहन किया जाएगा। मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने 2016 में अपनी भारत यात्रा के दौरान अपने देश के लिए डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान की आवश्यकता जताई थी।











सूत्रों ने बताया कि विमान के परिचालन के लिए भारतीय नौसेना मालदीव के पायलटों और निगरानी कíमयों तथा इंजीनियरों सहित सात सैन्यकर्मियों को प्रशिक्षण दे रही है। एक सूत्र ने कहा, 'विमान का इस्तेमाल मादक पदार्थो की तस्करी और अवैध रूप से मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी किया जाएगा। भारत मादक पदार्थ तस्करों की गतिविधियों के बारे में मालदीव के साथ नियमित तौर पर सूचना साझा करता रहा है।'सूत्रों ने बताया कि विमान के परिचालन के लिए भारतीय नौसेना मालदीव के पायलटों और निगरानी कíमयों तथा इंजीनियरों सहित सात सैन्यकर्मियों को प्रशिक्षण दे रही है। एक सूत्र ने कहा, 'विमान का इस्तेमाल मादक पदार्थो की तस्करी और अवैध रूप से मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी किया जाएगा। भारत मादक पदार्थ तस्करों की गतिविधियों के बारे में मालदीव के साथ नियमित तौर पर सूचना साझा करता रहा है।'


टिप्पणियाँ