सुहेलदेव जनता पार्टी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
फतेहपुर। पटेल नगर चौराहा स्थित एक होटल में सुहेलदेव जनता पार्टी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सुहेलदेव जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतलाल राजभर एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद राजभर ने मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। कार्यक्रम में सुहेलदेव जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पश्चिमी का प्रदेश अध्यक्ष श्रवण श्रीवास्तव को बनाया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रवण श्रीवास्तव का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रवण श्रीवास्तव ने कहा विधानसभा 2022 के चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रत्याशी उतारे जाएंगे। और गांव-गांव दौरा करके राष्ट्रीय अध्यक्ष के नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फतेहपुर की सभी विधानसभा सीटों में भी तेजतर्रार प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इस अवसर पर तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।