नई दिल्ली, देशभर में आज यानी मंगलवार का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है। 3 नवंबर को देश के कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। देशभर में सभी की निगाहें विशेष तौर पर बिहार विधानसभा की 243 सीटों के परिणाम पर है। चुनावी नतीजे यहां की नई सरकार की दशा-दिशा तय करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन में किसके सिर ताज-सजेगा उसका फैसला आज आएगा।
वहीं मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उप-चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। नतीजों से तय हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में सत्ता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बने रहेंगे या कांग्रेस नेता कमल नाथ की एक बार फिर वापसी होगी। यूपी में भी आज सभी की निगाहें टिकी हुई है। तो आइए तस्वीरें में देखते हैं कि इन राज्यों में मतगणना को लेकर क्या स्थिति है। मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इंदौर में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाते हुए नजर आए। चुनाव आयोग की ओर से आए रुझानों के अनुसार विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में भाजपा सबसे आगे है।गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में भाजपा आगे चल रही है। बढ़ते रुझानों के बीच भाजपा के नेताओं ने जश्न मनाया। मध्य प्रदेश में 28 सीटों में से 19 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। बढ़ते रुझानों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी नेताओं को मिठाई खिलाई। कर्नाटक में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में बढ़ते रुझानों के बीच सीएम आवास पर जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने मंत्री बी श्रीरामुलु, आर अशोका, बसवराज बोम्मई, और भाजपा के अन्य नेताओं ने बेंगलुरु में जश्न मनाया।1.35 लाख से अधिक मतदाता 11 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे। इन उम्मीदवारों में चार कांग्रेस (Congress) के तीन भाजपा (BJP), तीन निर्दलीय (independents) और एक नेशनल पीपुल्स पार्टी (National People's Party, NPP) के हैं। सत्तारूढ़ BJP की ओर से लिलोंग विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया जा रहा है