प्रियंका सिंह बनी बिंदकी की उप जिला अधिकारी ---- कार्यालय पहुंच कर लिया चार्ज

प्रियंका सिंह बनी बिंदकी की उप जिला अधिकारी
---- कार्यालय पहुंच कर लिया चार्ज
बिंदकी फतेहपुर
प्रियंका सिंह बिंदकी की नई उपजिलाधिकारी बनी है जबकि पहले रहे उप जिलाधिकारी आशीष कुमार का सदर में अपर उप जिला अधिकारी के पद पर तैनाती हुई है नए जिलाधिकारी ने कार्यालय पहुंचकर चार्ज संभाला और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए
        बुधवार को पीसीएस अधिकारी प्रियंका सिंह ने बिंदकी तहसील के उपजिलाधिकारी का चार्ज संभाला उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश यह और आगे की रूपरेखा के बारे में चर्चा भी की और कहा कि निश्चित रूप से पीड़ितों की समस्याओं को हल करना होगा इसमें कोई लापरवाही नहीं होगी किसी व्यक्ति विशेष का को किसी मामले में दबाव नहीं माना जाएगा और निश्चित रूप से पीड़ित को सही और कम समय में न्याय दिलाने का काम किया जाएगा वही अब तक रहे उप जिलाधिकारी आशीष कुमार का फतेहपुर तहसील में अपर उपजिलाधिकारी के पद पर स्थानांतरण हुआ है नए उप जिलाधिकारी प्रियंका सिंह के आने के बाद निश्चित लोगों में इस बात की आस जगी है कि अब उन्हें सही न्याय मिलेगा और आवश्यक मामलों में जल्द कार्रवाई की जाएगी


टिप्पणियाँ