राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई द्वारा पटेल नगर में भारत माता की आरती एवं दीपोत्सव का किया आयोजन

फतेहपुर,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई द्वारा अखंड भारत की परिकल्पना को लेकर फतेहपुर नगर के पटेल नगर चौराहे पर सामूहिक रूप से भारत माता की आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखंड भारत का मानचित्र व साज-सज्जा आकर्षण का केंद्र रहा, जिससे फतेहपुर जनपद के विभाग घोष प्रमुख उदय जी के नेतृत्व में अनेक स्वयं सेवकों ने पूर्ण रूप दिया। उक्त कार्यक्रम में भारत माता का चित्र छत्रपति शिवाजी एवं विवेकानंद जी के चित्र के साथ 11000 दीपक एक साथ जलाए गए जो विहंगम एवं अद्भुत दृश्य था। इस अवसर पर गजेंद्र जी क्षेत्र शारीरिक प्रमुख सर्वेश जी विभाग प्रचारक शुभम जी जिला प्रचारक ज्ञानेंद्र जी विभाग कार्यवाह प्रदीप जी जिला कार्यवाह अरुण जी नगर कारवां देवेंद्र सिंह भदौरिया शैलेंद्र सिंह भदोरिया, ऋषभ शुक्ला, रामेंद्र सिंह, विक्रम, प्रांशु द्विवेदी, प्रसून तिवारी, मृदुल शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, राहुल, किशन शुक्ला, राजा गुप्ता और विवेक मिश्रा यश प्रताप सिंह आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ