प्राचार्य डायट फतेहपुर की अध्यक्षता में मिशन प्रेरणा की संकुल बैठक
बिंदकी फतेहपुर।
कम्पोजिट विद्यालय काजीखेड़ा शिक्षक संकुल बागबादशाही शिक्षा क्षेत्र खजुहा जनपद फतेहपुर में समस्त प्रधानाध्यापकों,ए आर पी की बैठक आयोजित की गई।जिसमे डायट प्राचार्य नजीबुद्दीन अंसारी ने अपने संबोधन में प्रेरणा, लक्ष्य, प्रेरणा तालिका की समझ व उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सभी 6-14 वर्ष के बच्चों को बुनियादी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार समय से प्राप्त हो सके।बुनियादी शिक्षा का लक्ष्य तभी प्राप्त हो सकता है जब पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद जाकिर हुसैन के शब्दों में ज्ञान को प्रेम का आलम्बन अतिआवश्यक है।
प्राचार्य ने विश्व के महान भारतीय कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण को उनके एक शिक्षक के उत्साहवर्धन ने कैसे इतना महान कार्टूनिस्ट बनाया को बताया। साउथ अफ्रीका के पूर्व महान गांधीवादी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जीवन में उनके शिक्षकों ने कैसे योगदान करके उनको महान बनाने में सहयोग किया इस पर भी शिक्षकों को बताया।
शिक्षकों को अनेकानेक उदाहरणों से बताया कि आपको रामायण के पात्र जामवंत की भूमिका का भी सतत निर्वहन करना आवश्यक है।
बैठक के अंत में सुधीर शुक्ला ए आर पी ने प्राचार्य व प्रवक्ता का आभार व विद्यालय के राजकुमार जी,श्रीमती सीमा मिश्रा जी,संकुल शिक्षिका श्रीमती अनुप्रिया के साथ समस्त स्टाफ का बहुत कम समय में प्रेरक आयोजन के लिए घन्यवाद प्रेषित किया।