भारतीय जनता पार्टी खागा विधायक कृष्णा पासवान मीडिया से वार्ता
फतेहपुर भारतीय जनता पार्टी खागा विधायक कृष्णा पासवान मीडिया से वार्ता किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वर्ष 2014 से अभी तक गरीबों एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इस कड़ी में वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में अनुसूचित वर्ग के लोगों में उत्तर प्रदेश सरकार में विश्वास व्यक्त करने के कारण और भी कल्याणकारी योजनाओं में वृद्धि की गई। जिस में आने वाले आगामी 5 वर्षों में अनुसूचित जाति के छात्रों की मेडिको तक छात्रवृत्ति शुरू की जा रही है जिससे अनुसूचित वर्ग के छात्र एवं छात्राएं अपनी उच्चतर शिक्षा सफलतापूर्वक प्राप्त कर सके। जिसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 59048.00 करोड़ रुपए इसके लिए अनुमोदित किया है जिसमें 60% भागीदारी केंद्र सरकार एवं 40% भागीदारी राज्य सरकार की होगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित वर्ग के लोगों के लिए निम्नलिखित योजनाएं शुरू की गई है। बीएड एवं बीटीसी छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल में दी गई संपूर्ण राशि उनको वापस होगी। आईएएस, आईपीसीएस कोचिंग निशुल्क प्रदान की जाएगी। अनुसूचित वर्ग के छात्र एवं छात्राएं जो आगे की शिक्षा जारी नहीं रख सके