जहानाबाद प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव संपन्न
जहानाबाद फतेहपुर जहानाबाद प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव 2021 स्थानीय व्योम गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ।
आज जहानाबाद के व्योम गेस्ट हाउस में जहानाबाद प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव सभी सदस्यों के मौजूदगी में संपन्न हुआ अब्दुल अहद जो कि अभी तक अध्यक्ष पद पर आसीन थे उन्हें ही पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया पूर्व मैं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे अमरदीप त्रिपाठी को पुनः वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महामंत्री राजा अवस्थी उर्फ़ अनिल अवस्थी को उपाध्यक्ष प्रशासन के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया अजय कुमार उपाध्यक्ष व्यवस्था के पद पर आसीन हुए पूर्व कोषाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव को पुनः कोषाध्यक्ष चुना गया इस प्रकार से संपूर्ण कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सम्मत से किया गया इस अवसर पर जहानाबाद प्रेस क्लब के समस्त पत्रकार गण उपस्थित रहे