जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र मंडी समिति फतेहपुर का किया निरीक्षण
फतेहपुर।जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने विपणन शाखा द्वारा सांचलित राजकीय धान कय केन्द्र मण्डी समिति फतेहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया, के दौरान पाया गया कि तीन कांटो के माध्यम से किसानों के धान की तौल की जा रही थी। केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि कम से कम प्रतिदिन 350 कुन्तल धान की तौल की जाती है। निरीक्षण के दौरान ग्राम बैरमपुर के किसान सुरेश पुत्र सूर्यबली के धान की तौल की जा रही थी जिसकी खसरा, खतौनी से मिलान किया गया जो सही पाया गया। कय केन्द्र में अब तक कुल 28317.00 कुन्तल धान
की खरीद 494 किसानों से किया गया है, और 22624 कुन्तल धान मिल को भेजा गया है एवं
23 लाट(6670 कुन्तल) सीएमआर भेजा गया है। 19 लाट(5390 कुन्तल) की बिलिंग कर दी गयी है। केन्द्र में धान कय का लक्ष्य 40000(चालीस हजार) है। स्टोर में बोरो की पर्याप्त उपलब्धता रही । उन्होने डिप्टी आरमों को निर्देश दिये कि केन्द्र में किसानों के तौल किये
गये धान को दो दिन के अन्दर मिलों में भेजवाना सुनिश्चित करें एवं केन्द्र प्रभारी सुरेश कुमार
भारती को निर्देश दिये कि केन्द्र में धान के ढेर लगे है उन्हे मजदूरों की संख्या बढाकर तौल कराकर बोरो में भरवाना सुनिश्चित करें। उन्होने निरीक्षण पंजीका, धान खरीद, टोकेन रजिस्टर, धान स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया। इस अवसर पर खाद्य विपणन अधिकारी,केन्द्र प्रभारी सहित किसान उपस्थित रहें।
रू0 900/-प्रतिमाह दिया जा रहा है, के बारे में आम जन को और जागरूक करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 आर0के0 शर्मा, समस्त खण्ड
विकास अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें।