सड़क सुरक्षा के लिए संसदीय क्षेत्र समिति की बैठक सांसद / केन्द्रीय राज्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न
फतेहपुर।सड़क सुरक्षा के लिये संसदीय क्षेत्र समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सांसद/ केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति की
अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सांसद ने कहा कि बांदा-टाडा मार्ग का निर्माण जब तक नही होता है तब तक टोल टैक्स नही वसूला जाय। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग में
जहां-जहां रूट डायवर्जन है वहां पर साईन बोर्ड लगाये जाये जिससे दुघर्टनाएं न हो और
शहर के अन्दर सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाकर रेडियम लगाया जाय । उन्होने कहा कि गैर
जनपद से आने वाले ओवर लोड ट्रको को सीज किया जाय और जनपद में खनन क्षेत्र से ही
ओवर लोडिंग न होने दें। उन्होने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र को चिन्हित करते हुए निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चत की जाय। सड़कों की गति की श्रेणी बनाकर साईन बोर्ड लगवाये जाय ताकि वाहन उसी गति से चलें। उन्होने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को कोविड-19 के बचाव एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। एआरटीओ ने बताया कि विश्व में कुल वाहनों का एक प्रतिशत संचालन भारत में होता है जबकि सड़क दुर्घटनाएं भारत का विश्व में 06 प्रतिशत है। वर्ष 2020 में सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 4.49 लाख दुर्घटनाओं में 1.51 लाख लोगो की मृत्यु हुई और 4.51 लाख लोग गम्भीर रूप से घयल हुए। सर्वेक्षण के अनुसार भारत में औसत 1230 दुर्घटनाओं में 414 लोगो की मृत्यु हुई अर्थात प्रति घंटा औसतन 51 दुर्घटनाओं में 17 लोगो की मृत्यु होती है। वर्ष 2019 में उ0प्र0 में 42572 दुर्घटनाओं में 22655 लोगो की मृत्यु हुई और 28932 गम्भीर रूप से घायल हुए। इस अवसर पर कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र,
जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, सीओ नगर, एआरटीओ, एआरएम, एनएचआई के अधिकारी समाजसेवी एवं ट्रक मालिक उपस्थित रहें।