कोरोना के बीते 24 घंटे में 16,752 केस मिले,पिछले 30 दिनों के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

 कोरोना के बीते 24 घंटे में 16,752 केस मिले,पिछले 30 दिनों के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा मामले



न्यूज़।भारत में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है।आज बीते 30 दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। इस दौरान 100 से अधिक लोगों की मौत भी हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार 28 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 752 नए मामले सामने आए। वहीं 113 लोगों की मौत हो गई। 11 हजार 718 मरीज संक्रमण से उबरे। इस दौरान सात लाख 95 हजार 723 सैंपल टेस्ट हुए। इससे पहले 29 जनवरी को कोरोना के 18,855 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। नए मामलों में बढ़ोतरी से एक्टिव केस में इजाफा हो रहा है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक करोड़ सात लाख 75 हजार 169 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार 051 हो गई है। एक्टिव केस एक लाख 64 हजार 511 है।  कुल अब तक 21 करोड़ 62 लाख 31 हजार 106 सैपंल टेस्ट हो गए हैं।  एक्टिव केस 1.48 फीसद, रिकवरी रेट 97.10 फीसद और डेथ रेट 1.42 फीसद है।

टिप्पणियाँ