मार्च से लगेगी 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन, 18-19 कंपनियां कोविड टीका बनाने में जुटीं:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
न्यूज़।कोरोना के खिलाफ जारी चौतरफा लड़ाई अब रंग लाती नजर आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज बताया कि बीते सात दिनों में देश के 188 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि 18-19 कंपनियां कोविड वैक्सीन बना रही हैं। ये टीके परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं। सरकार मार्च में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने की स्थिति में होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहें। इसे मैंने सोशल वैक्सीन नाम दिया है, जो कोरोना के खिलाफ असल टीAका है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि 18-19 कंपनियां कोविड वैक्सीन बनाने में जुटी हैं। ये टीके ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं। आने वाले महीनों में इनके आने की संभावना है। अगले दो-तीन हफ्तों में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू किया जाएगा। टीके सुरक्षित और प्रभावी हैं। हर्षवर्धन ने टीकों से संबंधित अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि सार्वजनिक टीके सुरक्षित और प्रभावी हैं। देश में दो वैक्सीन उपलब्ध है। 80-85 लाख स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा चुकी है। भारत 20-25 देशों को वैक्सीन देने की स्थिति में आ गया है।