राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की सम्पन्न हुई बैठक
फतेहपुर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की एक बैठक वर्मा चैराहा स्थित एक गार्डेन में सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि संगठन व्यापारिक हितों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है।
इसलिए जनपद में भी संगठन खड़ा कर दिया गया है। उन्होने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर अमित शिवहरे को मनोनीत कर दिया। इसके अलावा संरक्षक मण्डल समेत अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का मनोनयन कर दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि जिला संगठन का गठन करके अमित शिवहरे को जिलाध्यक्ष, संजय कुमार श्रीवास्तव, रीतेश गुप्ता सोल्डी महामंत्री, चन्द्रभान सिंह पटेल उपाध्यक्ष, अविनाश तिवारी कोषाध्यक्ष, युगराज ंिसह गौतम मंत्री, शिवाकांत तिवारी संगठन मंत्री के अलावा संरक्षक मण्डल में मनोज गुप्ता घायल, राम मिलन शिवहरे, विनय शरन गुप्ता व राम प्रकाश गुप्ता को शामिल किया गया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन कई जनपदों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी व्यापारिक हितों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है। अब जिले में भी व्यापारिक गतिविधियों को चलाया जा सकेगा। राष्ट्रीय महामंत्री रतन बाबू राय ने कहा कि वह बिन्दकी कस्बे के निवासी हैं। जनपद के व्यापारिक हितों की लड़ाई के लिए संगठन को पूरी मजबूती प्रदान की जायेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे ने कहा कि शीघ्र ही जिला कमेटी का विस्तार करते हुए व्यापारिक हितों की लड़ाई लड़ने का काम किया जायेगा। बैठक में प्रेमचन्द्र शिवहरे, राजू चैहान, अजीत शर्मा, पारूल सिंह, रामजी लोधी, सतेन्द्र गुप्ता, यशवीर सिंह, राहुल गुप्ता, शुभम शिवहरे आदि मौजूद रहे।