महिला पुलिस के लिए सभी थानों में बनेंगे हॉस्टल
न्यूज़।इलाहाबाद हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने प्रदेश के 1425 पुलिस थानों में से 1317 थानों की महिला पुलिस के लिए हॉस्टल बनाने की योजना की मंजूरी की जानकारी दी।कहा कि चार महिला कर्मी के लिए एक टॉयलेट वाशरूम की व्यवस्था की गई है, जबकि 51 थानों में निर्माण जारी है।विजिटर रूम में भी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। योजना पूरी होते ही प्रदेश के सभी पुलिस थानों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इस पर कोर्ट ने कहा कि लंबे समय से योजना चल रही है। हर थाने में महिला शौचालय वाशरूम की तत्काल जरूरत है।इस संबंध में कुछ नहीं बताया कि तत्काल के लिए क्या कदम उठाए हैं?इस पर सरकार की तरफ से समय मांगा गया है। कोर्ट ने अब तक 22 फरवरी को पुलिस थानों में महिला शौचालय वाशरूम बनाने पर जानकारी मांगी है।यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर व न्यायमूर्ति एसएस शमशेर की खंडपीठ ने विधि छात्र-छात्राओं अंजली पांडे व 12 अन्य की जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।याचिका में प्रयागराज के अधिकांश पुलिस थानों में महिला शौचालय न होने पर सवाल उठाए गए हैं।