मासिक बैठक मे समाजवादी पार्टी के मजबूती को लेकर हुयी चर्चा

 मासिक बैठक मे समाजवादी पार्टी के मजबूती को लेकर हुयी चर्चा



सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख के नेतृत्व मे नवयुवकों ने कहा 2022 मे एक बूथ पर 10 यूथ फार्मूला से हम मिशन 2022 को करेंगे फतह


खागा /फतेहपुर

 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी की मासिक बैठक खागा मे जज साहब के हाते परिसर में हुयी।

जिसमे खागा विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी,सभी सेक्टर प्रभारी, उपाध्यक्ष, संयोजक,बूथ प्रभारी, वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता साथियों आदि की समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद मौजूद रहे।

बैठक कि अध्यक्षता खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गयी। इस बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन यादव व विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष चौधरी मंजर यार जी रहे।

खागा कस्बे के जज साहब के हाते परिसर में मासिक बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि कमेटियों का कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाए। और एक बूथ पर 10 यूथ फार्मूला से हम मिशन 2022 को फतह करेंगे। संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सपा सरकार में अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जनता को बताकर प्रचार प्रसार कर के आम जनता को पार्टी से जोड़ें। वहीं विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद ने कमेटी की रिपोर्ट लिया और जल्द ही बूथ कमेटी पूर्ण करने के निर्देश दिया और कहा बूथ के कार्यकर्ता कर्मठ एवं मेहनती हैं इसलिए वह शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण कर लेंगे कार्यक्रम का संचालन समरेन्द्र चौधरी ,विजय नामदेव वही मासिक बैठक का समापन करते हुए नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने सभी का आभार प्रकट किया तथा कार्यक्रम का समापन किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से शिवलाल सोनकर सुनील कोरी बाबूजी राम विनोद पाल अंशु यादव अध्यक्ष समाज एकता युवा टीम,बेटू यादव,परवेज आलम,अंकित यादव,विष्णु दयाल पाल, आफताब,सुमेर सिंह यादव ,मनोज यादव,सत्यवीर यादव, मुकीम खान,इदरीश फारूकी,अकरम हाशमी, अशरफ फारुकी,संजय राज कॉल, राम साहू प्रमोद यादव गोपी यादव नगर उपाध्यक्ष बिन्नू यादव लल्ली यादव हसन इकबाल राजेश चौधरी प्रकाश यादव सोमनाथ यादव नूरजहां बानो रूबी रहमान राघवेंद्र प्रताप दिगंबर सिंह यादव फुजैल अहमद नरेंद्र कुमार सोनकर राजबहादुर सूरज सिंह पटेल आमोद मौर्य जुगल किशोर मिश्र जगदंबा निषाद निरंकार यादव गनेश नामदेव,समसुल मान सिंह, भूप सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।।

टिप्पणियाँ