सर्वाधिक टीका लगाने में भारत तीसरे नंबर पर
न्यूज़।कोराना टीकों की सर्वाधिक खुराक लगाने वाले देशों की सूची में भारत विश्व में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इस सूची में अमेरिका और ब्रिटेन भारत से ऊपर है। देशव्यापी टीकाकरण के तहत 7 फरवरी की सुबह आठ बजे तक कुल 57.75 लाख लोगों को टीका लगाया गया। ब्लूमबर्ग के मुताबिक इस दौरान अमेरिका में लोगों को टीके की 4.04 करोड़ खुराक दी गई है, जबकि ब्रिटेन में यह आंकड़ा 1.19 करोड़ है। भारत में टीका लगवाने वालों में 53, 04,546 स्वास्थ्य कर्मी और 4,70,776 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल है। देश के 12 राज्यों में दो-दो लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 8,875 सत्रों में 3,58,473 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 1,15,178 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।