पुलिस लाइंस बांदा में आयोजित हुया 03 दिवसीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता।

 कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद

पुलिस लाइंस बांदा में आयोजित हुया 03 दिवसीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता।



संवाददाता बाँदा - कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद

पुलिस लाइंस बांदा में आयोजित हुया 03 दिवसीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता।प्रयागराज

जोन पुलिस द्वारा किया गया प्रतिभाग। पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा किया गया शुभारम्भ :-

आज दिनांक 12.03.2021 को रिजर्व पुलिस लाइन्स बांदा में पुलिस एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का

आयोजन किया गया है। इस आयोजन में प्रयागराज जोन के जनपद हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, प्रयागराज तथा

कौशाम्बी आदि जनपदों ने प्रतिभाग लिया। आयोजन के पहले दिन 100 मीटर, 800 मीटर 5000 मीटर दौड़ व

गोला फेंक का आयोजन किया गया।

100 मीटर दौड़ पुरूष आरक्षियों द्वारा

100 मीटर दौड़ को दो भागों में किया गया जिसमें जनपद प्रयागराज के प्रतिभागी पुलिस कर्मी आरक्षी धर्मेन्द्र

सिंह व आरक्षी मनोज यादव द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। द्वितीय स्थान जनपद कौशाम्बी के प्रतिभागी

पुलिस कर्मी आरक्षी हीरा सिंह व जनपद बांदा के आरक्षी पवन कुशवाहा द्वारा प्राप्त किया गया और तृतीय

स्थान जनपद फतेहपुर के नारायन सिंह व जनपद कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव द्वारा प्राप्त किया

गया।

100 मीटर दौड़ महिला आरक्षियों द्वारा

जनपद फतेहपुर की प्रतिभागी पुलिस कर्मी महिला आरक्षी संगीता द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। जनपद

कौशाम्बी की प्रतिभागी पुलिस कर्मी महिला आरक्षी रचना द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। जनपद बांदा की

प्रतिभागी पुलिस कर्मी महिला आरक्षी सरला द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

800 मीटर दौड़ पुरूष आरक्षियों द्वारा

800 मीटर दौड़ जिसमें जनपद प्रयागराज के प्रतिभागी पुलिस कर्मी आरक्षी सुरजीत सिंह द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त

किया गया, जनपद बांदा से आरक्षी कपिल द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया व जनपद हमीरपुर के आरक्षी

अभिनव प्रताप सिंह द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

800 मीटर दौड़ महिला आरक्षियों द्वारा

800 मीटर दौड़ जिसमें जनपद बांदा के प्रतिभागी पुलिस कर्मी महिला आरक्षी नीतू सिंह द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त

किया गया व जनपद कौशाम्बी के प्रतिभागी पुलिस कर्मी महिला आरक्षी रंजना द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

5000 मीटर दौड़ पुरूष आरक्षियों द्वारा

5000 मीटर दौड़ जिसमें जनपद प्रयागराज के प्रतिभागी पुलिस कर्मी आरक्षी अनिल सिंह यादव द्वारा प्रथम स्थान

प्राप्त किया गया, जनपद बांदा से आरक्षी अजय कुशवाहा द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया व जनपद कौशाम्बी

के आरक्षी सत्यप्रकाश यादव द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

गोला फेक गेम में पुरुष आरक्षियों द्वारा

गोला फेंक गेम में जिसमें जनपद फतेहपुर के प्रतिभागी पुलिस कर्मी आरक्षी अभिषेक शुक्ला द्वारा प्रथम स्थान

प्राप्त किया गया, जनपद बांदा से आरक्षी अंकित द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया व जनपद फतेहपुर के

आरक्षी श्रवण द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

गोला फेक गेम में महिला आरक्षियों द्वारा

गोला फेंक गेम में जिसमें जनपद फतेहपुर के प्रतिभागी पुलिस कर्मी महिला आरक्षी दीपिका जादौन द्वारा प्रथम

स्थान प्राप्त किया गया, जनपद कौशाम्बी से महिला आरक्षी सीमापाल द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया व

जनपद हमीरपुर के महिला आरक्षी हिमानी दुबे द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री अजय भदौरिया क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम शुभारम्भ के अवसर

पर प्रतिसार निरीक्षक  अ


जमेर सिंह द्वारा उद्घाटन कर्ता पुलिस अधीक्षक बांदा महोदय को बैज लगाकर

सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम 03 दिवसीय है जिसमे लगातार कई गेमों का संचालन किया जायेगा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सपा के 36 वर्षों से पार्टी में सक्रिय वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने लोकसभा प्रत्याशी के लिए दावा ठोंका
चित्र
अढावल कंपोजिट मोरम खनन पट्टा क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
चित्र
900 बोरी मील से चावल की चोरी को लेकर लघु उधोग भारतीय ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम
चित्र
महराजपुर पुलिस ने नकली एक्टिव ह्वील डिटर्जेंट पाउडर फैक्ट्री का किया पर्दाफाश
चित्र
सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष कोअज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल पर दी गई धमकी
चित्र